News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिसकर्मियों को स्‍कार्पियों से कुचलकर हत्‍या का प्रयास दो घ्याल,एक सिपाही की हालत गंभीर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 29, 2020  |  5:33 PM

2,818 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिसकर्मियों को स्‍कार्पियों से कुचलकर हत्‍या का प्रयास दो घ्याल,एक सिपाही की हालत गंभीर
  • पुलिसकर्मियों को स्‍कार्पियों से कुचलकर हत्‍या का प्रयास दो घ्याल,एक सिपाही की हालत गंभीर
  • पुलिस टीम पर हमला

कुशीनगर बदमाशो के हौसले इस क़दर बुलन्द हो गये की उन लोगो ने घात लगा कर पुलिस टीम को ही कुचलने का प्रयास किया। जिसमे दो सिपाही घ्याल हुए, उसमें एक की हालत गम्भीर है। जिसका गोरखपुर इलाज चल रहा है।घटना को अंजाम देकर बदमाश भागने के प्रयास किये तबतक स्कार्पियो फस गयी तो उन्होंने गाड़ी छोड़ फरार हो गए। पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात...

क्या है मामला

 कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया पुलिस चौकी के समीप हाईवे पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने सोमवार की रात चौकी के दो सिपाहियों को कुचल दिया। दोनों गंभीर हैं। एक को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मी एक होटल पर बदमाशों की सूचना पर उन्हें पकड़ने गए थे। लौटते समय घात लगाए बदमाशों ने ऐसा किया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर दो बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी है। चौकी पर तीन दिन पूर्व एक युवक ने थानाक्षेत्र के पीपरा रज्जब निवासी दो युवकों पर मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सोमवार को रात्रि लगभग नौ बजे मधुरिया चौकी पर तैनात सिपाही अरुण यादव को सूचना मिली कि दोनों आरोपित राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पिपरा रज्जब गांव के पास एक ढाबा पर मौजूद हैं। वह अपने साथी सिपाही धर्मेंद्र यादव  को साथ लेकर बाइक से उन्हें पकड़ने गए। पुलिस को देखते ही दोनों अंधेरे का लाभ लेकर वहां से भाग गए।पुलिस कर्मी आसपास तलाशने के बाद गस्त पर निकल गए। कुछ देर बाद दोनों पुलिस कर्मी जब चौकी की तरफ लौट रहे थे कि पीपरा रज्जब गांव के सामने स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पीछे से उन्हें ठोकर मार कुचलने का प्रयास किया। दोनों सिपाही बाइक से गिर कर घायल हो गए। इस दौरान स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क किनारे जा कर फंस गयी। जिसके चलते बदमाश वाहन छोड़ कर फरार हो गए। घायल पुलिस कर्मियों की सूचना पर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले गए। चिकित्सक ने सिपाही धर्मेंद्र की स्थिति गंभीर देखकर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

क्या कहते है तुर्कपट्टी निरीक्षक जिंतेंद्र सिंह

बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण

हाटा कुशीनगर ।  स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी…

‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मोतीचक कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया में ‘सेवा संकल्प-मेरे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking