News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रवक्ता व सहायक अध्यापक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 18, 2022  |  3:32 PM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रवक्ता व सहायक अध्यापक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण किया गया

कुशीनगर । निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1395 प्रवक्ता व सहायक अध्यापक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण जनपद कुशीनगर के एन आई सी के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया और जनपद के 18 चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल व जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा किया गया।विदित हो कि मिशन रोजगार के अंतर्गत लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतु चयनित प्रवक्ता/ सहायक अध्यापकों को पंचम चरण में मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण लखनऊ से किया गया जिसका सजीव प्रसारण जनपद कुशीनगर समेत सभी जनपदों में किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रसन्नता का क्षण बताते हुए कहा कि प्रदेश के ये युवा प्रदेश के अंदर योग्यतानुसार निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित होकर आये हैं। उन्होनें पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताया व सभी संबंधित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को अपना दायित्व ईमानदारी से निभाने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि स्वयं के प्रति, बच्चों के प्रति जवाबदेह बने। उस समाज और अभिभावक जो अपने बच्चे को विद्यालय भेजते हैं उनके विश्वास पर खरे उतरना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय के प्रति वही भाव मन में हो जो घर के प्रति होता है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि इसी प्रकार की पारदर्शिता पूर्ण व्यवस्था को जीवन में कार्य पद्धति का हिस्सा बनावें।एन0 आई0 सी0 के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में जनपद के 18 चयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों क्रमशः अमितेश श्रीवास्तव, अंजली उपाध्याय, रवि कुमार गुप्ता ,उमेश खरवार, मार्कण्डेय चौधरी, आलोक राजन, आशुतोष यादव, पुष्पेंद्र कुमार राव, आमिर रंजन सिंह, बृजेश कुमार यादव, संतोष कुमार, गौरव प्रताप शाही, मुक्तिनाथ चौबे, संदीप कुमार, रामप्रवेश कुशवाहा, मुश्ताक अली, पवन कुमार यादव और विनोद कुमार शर्मा को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking