News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव का सभी वर्गों का हो रहा है विकास -सांसद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  8:23 PM

809 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव का सभी वर्गों का हो रहा है विकास -सांसद
  • राष्ट्र की प्रगति के लिए भाजपा की मजबूती जरूरी-सांसद

रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने गुरुवार को रामकोला नगर में ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’ का कैम्प लगवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से डोनेशन कर भाजपा एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने की अपील किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

सांसद श्री दूबे ने कहा कि देश की प्रगति के लिए मजबूत भाजपा आवश्यक है।सांसद ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम गत 24 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है जो 30 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि  उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व से ही उत्तर प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को डोनेट किये लोगों की सूची सौंपी। इस दौरान दिलीप वैश्य, संजय यादव ,रामानुज मिश्रा,निखिल उपाध्याय, पिंटू मिश्रा, अभिजीत गुप्त,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुसम्हा रणजीत प्रसाद ,दिनेश चंद ,आशुतोष गुप्त ,अंकित रौनियार, धीरज रौनियार, पिंटू गुप्ता, मुरारी, सोनु जयसवाल, शहाबुद्दीन,मनोहर गुप्ता ,विशाल चंद्,आशुतोष पाण्डेय, राजेश गुप्ता,विकास तिवारी,लक्की श्रीवास्तव, सत्यवान सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking