News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मजबूत राष्ट्र और स्वस्थ समाज की पहली कड़ी मतदाता-जिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 25, 2021  |  5:08 PM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मजबूत राष्ट्र और स्वस्थ समाज की पहली कड़ी मतदाता-जिलाधिकारी
  • 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित हुए वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम।
  • पड़रौना स्थित हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ।
  • 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी मतदाता अपने मताधिकार का करें प्रयोग: डीएम।
  • मजबूत राष्ट्र और स्वस्थ समाज की पहली कड़ी मतदाता-जिलाधिकारी

कुशीनगर | भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत में जितने भी चुनाव होते हैं, उनको निष्पक्षता से संपन्न कराने की जिम्मेदारी ‘भारत निर्वाचन आयोग’ की होती है। ‘भारत निर्वाचन आयोग’ का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ’25 जनवरी’ को ही ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी और 2011 से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश में सरकारों और अनेक सामजिक संथाओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिससे कि देश की राजनीतिक प्रक्रियाओं में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
उक्त बातें आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने हनुमान इण्टरमीडिएट कॉलेज में आयोजित 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि किसी विकसित और मजबूत राष्ट्र एवं स्वस्थ समाज की आधार शिला मतदाता होते हैं। गौरवशाली राष्ट्र वही होता है जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नैतिक कर्तव्य समझते हैं। मतदान सबसे बड़ा दान होता है। यही लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा का द्योतक है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो लोग 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें। उन्होंने समस्त छात्र/छात्राओं व उपस्थित जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने–अपने क्षेत्र में लोगों को मतदाता सूची में नाम अंकित कराने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों व जन सामान्य को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई गयी।
जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि मजबूत राष्ट्र एवं सुन्दर समाज के निर्माण के लिए यह अदृभुत स्थित है कि आज गणतंत्र दिवस के पूर्व मतदाता दिवस का आयोजन हो रहा है। लोकतांन्त्रिक मजबूत राष्ट्र एवं स्वस्थ समाज की पहली कड़ी मतदाता है। उन्होंने जनपद के समस्त बालिग युवक एवं युवतियों से मतदाता बनने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आवाहन किया।
प्रधानाचार्य हनुमान इण्टरमीडिएट कालेज शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, व विद्यालय के प्रबंधक मनोज शर्मा द्वारा भी मतदाता जागरूकता के सम्बंध में जागरुकता हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र सहित तहसीलदार पड़रौना के साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार गण, लेखपाल, कानूनगो, बीएलओ, सुपरवाइजर, छात्र-छात्राएं व भारी संख्या में जनसामान्य मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking