News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मतदान कर्मी अपरिहार्य परिस्थिति मे मतदान ड्यूटी से मुक्त किये जाने के सम्बन्ध मे 10फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2022  |  9:39 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतदान कर्मी अपरिहार्य परिस्थिति मे मतदान ड्यूटी से मुक्त किये जाने के सम्बन्ध मे 10फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । प्रभारी मतदान अधिकारी कार्मिक /मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में तैनात किए गए जिन मतदान कार्मिकों का अपरिहार्य परिस्थिति में मतदान ड्यूटी से मुक्त किए जाने हेतु आवेदन दिए जाने हैं, उनके आवेदन संबंधित कार्यालय अध्यक्ष की संस्तुति के साथ दिनांक 10 फरवरी की सायं 5:00 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें ।
उन्होनें कहा कि दिनांक 10 फरवरी के पश्चात मतदान ड्यूटी से मुक्त किए जाने के संबंध में किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि कार्यालय अध्यक्ष द्वारा मतदान ड्यूटी से मुक्त किए जाने संबंधी की गई संस्तुति का परीक्षण अनिवार्य रूप से करा लिया जाए, यदि परीक्षण में कार्यालय द्वारा की गई संस्तुति गलत पाई जाती है तो संबंधित कार्यालयाध्यक्ष के विरुद्ध भी अनिवार्य रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अतः कार्यालय अध्यक्ष परीक्षणोपरांत ही मतदान ड्यूटी से मुक्त करने हेतु अपनी संस्तुति करें।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking