सुकरौली/कुशीनगर | सूबे में बढ़ते हुए कोरोना केस एवं अव्यवस्था को देखते हुए कुशीनगर जिले के लिए युवाओं ने एक अनोखा मुहिम शुरू किया है।गौरतलब है कि कुशीनगर जिले में दिन-प्रतिदिन कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में बहुत से लोग कोरोना से संक्रमित हैं तथा संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़त जारी है । कुशीनगर में अस्पतालों के हाल बदहाल है अंतरराष्ट्रीय स्थल होने के बावजूद भी कुशीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओ में और सुधार की आवश्यकता हैं। कुशीनगर में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए युवाओं ने कुशीनगर में कोविड हॉस्पिटल की माँग के लिए ट्विटर पर #we_want_covid_hospital_in_kushinagar #कुशीनगर_ मांगे_ कोविड_अस्पताल हैशटैग से मुहिम चलाया है।
Twitter पर कल शाम पाँच बजे से ही कुशीनगर में कोविड अस्पताल को लेकर युवाओं द्वारा लगातार tweet किया जा रहा है।मुहिम के संचालन में कान्हा श्रीवास्तव ,निखिल चंद्र,सूर्यान्श द्विवेदी, नितेश मिश्रा,अनिल दुबे,शिवेंद्र पांडेय,राहुल शाह,श्वेता पांडेय,आयुष तिवारी,अंकित उपाध्याय सहित जिले के युवाओ की प्रमुख भूमिका रही।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…