News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यूपी दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 22, 2021  |  4:06 PM

875 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यूपी दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन WhatsApp
  • उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश
  • महिला-युवा-किसान, सबका विकास सबका सम्मान विषय पर होगी आयोजित
  • 24 जनवरी,2021 को विभागों द्वारा कराया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन- मुख्य विकास अधिकारी

कुशीनगर | मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत जिला स्तरीय विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं के बारे मेें कार्यक्रम और स्टाॅलों का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होने कहा कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेशः महिला-युवा-किसान, सबका विकास सबका सम्मान विषय पर आयोजित की जायेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर प्रतिभाग करने वाले विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों आयोजन पूरी निष्ठा और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को आधार बनाकर सभी विभाग विशेष कार्ययोजना संचालित करे तथा संबंधित विभागों में रोजगार के अवसर के साथ क्रियान्वयन की पूरी रूपरेखा भी प्रस्तुत करेगे। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उ0प्र0 के उन विशेष महानुभावों का सम्मान किया जायेगा जिन्होने विगत वर्षो में अपने क्षेत्र में प्रेरक तथा विशेष महत्व के कार्य किये है, जिससे प्रदेश की ख्याति देश-विदेश मे फैली है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 24 जनवरी को रविवार का दिन है इसलिए कार्यक्रम में आरोग्य मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बैनर आदि लगाये जाने सुनिश्चित करेगे। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम आयोजन में विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित करायी जाये तथा उन्हें पुरस्कृत करते हुए प्रमाण-पत्र वितरीत कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को कोविड-19 के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए संचालित करायेगे। उन्होने समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन विभाग, नगर विकास विभाग, पुलिस विभाग, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, आयुष विभाग आदि संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जो कार्ययोजना बनायी जायेगी उन्हेे आमजन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए लाभ प्रदान कराया जाना सुनिश्चित करेगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता , जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking