News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला 30 मई को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2022  |  5:47 PM

616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला 30 मई को
  • इच्छुक अभ्यर्थी वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं

कुशीनगर।जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जनपद कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 30 मई 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना कुशीनगर में एक दिवसीय ऑनलाइन/ ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कंपनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहकर विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही संपादित करेंगे। इस रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट एवं आईटीआई उतीर्ण तथा 18 से 35 आयु वर्ग के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में एलएनटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग, सफाकिया एग्रोटेक प्रा0 लिमिटेड, एसबीआई लाइफ, कैप्रो मारुति, लार्स मेडिकेयर सोनीपत, पैडगेट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, भारत सीट लिमिटेड इत्यादि कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewa yojan.up.nic.in पर अपने आईडी पासवर्ड से लॉगइन कर संबंधित कंपनी में अपनी योग्यता अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर कर सकते हैं।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पाएंगे ।सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वाहन 10:00 बजे राजकीय आईटीआई पडरौना परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले की आईडी 5520 है। इस मेले की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णतया नि:शुल्क है, रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking