News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी को शिक्षकों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2021  |  6:17 PM

1,042 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी को शिक्षकों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

अनिल तिवारी/न्यूज अड्डा
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कुशीनगर के माध्यम से दिया गया। दिए ग‌ए ज्ञापन मे लिखा कि महासंघ लंबे समय से शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए मांग करता रहा है परंतु विभागीय उदासीनता के चलते समस्याएं लंबित पड़ी हुई हैं। ज्ञापान मे सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, जनपदों में पदोन्नति करने, केंद्र सरकार के समान 17140/18150 का लाभ शिक्षको को अभिलंब देने,विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करन, सामूहिक बीमा की राशि दस लाख करने,स्कूलों में एक चौकीदार रखने, जनपदो मे पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने,शिक्षकों को बर्खास्त करने का अधिकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से ऊपर के अधिकारी को देने,शिक्षकों की गोपनीय आख्या रिपोर्ट जो कि खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा लिखी जाएगी उच्च अधिकारी से लिखने,स्कूलो में मिशनकायाकल्प के नाम पर जो शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है उसको बंद करने, जनपदों के अंदर स्थानान्तरण की प्रक्रिया शुरू करने आदि शामिल है।इस अवसर पर राजेश शुक्ल, मनीष तिवारी,सुनील दूबे,राजेश तिवारी,दिलीप सिंह,राम प्रकाश पाण्डेय,धर्म प्रकाश पाठक,धनंजय पाण्डेय,राकेश मणि,रामायण यादव,अनिरुद्ध तिवारी,दिलीप पाण्डेय,रामगति,ब्रज भूषण पाण्डेय,नागेन्द्र तिवारी,महेश कर्णधार,अखिलेश मिश्र,राजीव उपाध्याय,पीएन राय ‌आदि उपस्तिथ रहे।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking