News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: लापता युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को पुलिस ने किया सुपुर्द

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2022  |  8:35 PM

573 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लापता युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को पुलिस ने किया सुपुर्द

कसया/कुशीनगर । थाना कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.15 वीर सावरकर नगर सबया निवासी एक लापता बच्चे को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया l

आज की हॉट खबर- ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड न.15 वीर सावरकर नगर सबया निवासी अभिषेक निषाद पुत्र दशरथ निषाद उम्र 14 वर्ष के गायब होने की सूचना पुलिस को युवक के पिता दशरथ निषाद ने 11 अक्टूबर को दी थी l  11 अक्टूबर  को गायब होने की सूचना  के संबंध में थाना कसया पर मु0अ0स0 918/2022 धारा 363 भा0द0वि से सम्बंधित गुमशुदा में रिपोर्ट दर्ज  किया गया था l लापता युवक अभिषेक का संज्ञान लेकर  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाँच -पड़ताल व खोज -बीन शुरू कर दिया औऱ इसी क्रम में   अभिषेक का पता चेन्नई में होने की सूचना मिली l अभिषेक को लेने के लिये कसया थाने की पुलिस टीम गठित हुई l पुलिस टीम में  हाइबे चौकी प्रभारी शनी कुमार जावला व का. संजय यादव  अभिषेक को लेने के लिये चेन्नई रवाना हुए l शुक्रवार को चन्नई सेन्ट्रल तमिलनाडू से अभिषेक को  सकुशल बरामद कर चाईल्ड वेलफेयर कमेटी व उसके पिता दशरथ  निषाद को पुलिस द्वारा  सुपुर्द  किया गया ।

बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने कसया पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करतें हुए  धन्यवाद ज्ञापित किया। 

संबंधित खबरें
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking