News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विशेष लोक अदालत का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2022  |  7:38 PM

466 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विशेष लोक अदालत का किया गया आयोजन

कुशीनगर । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया किआज दिनांक 29.05.2022 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना में जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता व अमन कुमार श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के देख रेख में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में कुल 3 कोर्टो से जिनमे आर्बिट्रेशन ऐक्ट से संबंधित मामले है उन कोर्टों द्वारा पक्षों को सम्मान भेज कर आर्बिट्रेशन ऐक्ट से संबंधित वादों का निस्तारण किया गया। इस विशेष लोक अन्य न्यायिक अधिकारी रामइच्छुक यादव अपर जिला जज कोर्ट नं 1, श्याम मोहन जायसवाल अपर जिला जज एफटीसी प्रथम, मदन मोहन अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय, अपर जिला अधिकारी कुशीनगर उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में आर्बिट्रेशन ऐक्ट से संबंधित कुल 605 वादों को चिन्हित किया गया था जिसमे से कुल 10 वाद निस्तारित हुआ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking