News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विश्व शांति नायक भदन्त ज्ञानेश्वर महाथेरो का मनाया जायेगा 87 वां जन्मदिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2022  |  9:00 PM

887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व शांति नायक भदन्त ज्ञानेश्वर महाथेरो का मनाया जायेगा 87 वां जन्मदिवस
  • जन्मदिवस के अवसर देश -विदेश के बौद्ध उपासक -उपासिकाये, जनप्रतिनिधि, नेता व आला अधिकारी करेंगे प्रतिभाग

कसया/कुशीनगर । विश्व शांति नायक,म्यांमार सरकार के सर्वोच्च धार्मिक सम्मान  “अभिध्वजा महारथागुरु” से सम्मानित भदन्त ए.बी.ज्ञानेश्वर महाथेरो का 87 वां जन्म दिवस समारोह 10 नवंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगाl  भदन्त ए.बी. ज्ञानेश्वर महाथेरो के जन्म दिवस के  अवसर पर 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन कठिन चीवर दान बौद्ध उपासक-उपासिकांओ द्वारा किया जाएगा।अमेरिका की बौद्ध उपासिका अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटका काउंसिल की निर्देशक वांग्मो डिस्को के निर्देशन में  8 नवंबर से 10  नवंबर तक तीन दिवसीय त्रिपिटका चैन्टिग का आयोजन किया जाएगा। भदंत  ज्ञानेश्वर महाथेरो  के जन्म दिवस के अवसर पर महापरित्राण पाठ का आयोजन  सांयकाल 9 नवंबर से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 10 नवंबर  तक किया जाएगा। इस अवसर पर  बोधिवृक्ष पर बौद्ध उपासक- उपासिका़ओं द्वारा जलदान किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर  के गुरुभाई एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के धम्म दीक्षा गुरु पूज्य भदन्त ऊ चन्द्रमणी महास्थवीर  के एक मात्र प्रमुख जीवित शिष्य अभिध्वजा महारथागुरु भदंत ए.बी.ज्ञानेश्वर महाथेरो, भिक्खु इंचार्ज, म्यांमार बुद्ध विहार, अध्यक्ष- कुशीनगर भिक्षु संघ एवं बुध्द की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर तथा मुख्य संरक्षक,बौद्ध संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय समित भारत का “87वां जन्म दिवस” बड़ी धूमधाम से म्यांमार बुद्ध विहार कुशीनगर के प्रांगण में मनाया जाएगा। बौद्ध गुरु ज्ञानेश्वर  के जन्म दिवस समारोह के मौके पर देश -विदेश के उपासक, उपासिकायें,शिष्य, बौद्ध धम्म समर्थक, जन प्रतिनिधि व नेता ,आला अधिकारी एवं  भिक्खु संघ औऱ  म्यांमार सरकार के भारत में राजदूत  ऊ मोचो आंग एवं उनकी धर्मपत्नी बौद्ध उपासिका निलार आंग मुख्य  रूप से भाग लेंगी।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking