News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो-जिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 19, 2021  |  6:44 PM

795 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो-जिलाधिकारी
  • शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो-जिलाधिकारी
  • पड़रौना सम्पूर्ण समाधान दिवस में 149 शिकायतकर्ता आये, 12 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

कुशीनगर | जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी एस राज लिंगम की अध्यक्षता में आज तहसील पड़रौना में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 149 -फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आज कुल प्राप्त 149 शिकायतों में से 89 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 30, विकास विभाग से 21, एवं 09 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी, अवशेष आवेदन पत्रों को निर्धारित समयान्तर्गत निस्तारण करने हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देशित किये।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही है इन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो जाना चाहिये। शिकायतों के निस्तारण में जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है उस आख्या का परीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाये कि जो आख्या प्राप्त हो रही है वह गुणवत्तापूर्ण है कि नही क्योंकि गलत आख्या प्राप्त होने पर शिकायतों का निस्तारण नही हो पाता और शिकायकर्ता द्वारा बार-बार शिकायत को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत किया जाता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में समय से उपस्थित न होने पर एक्सीयन हाइडिल को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा। अतः सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी रामकेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसील स्तरीय व पुलिस विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking