News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: समस्त गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 20, 2021  |  7:27 PM

1,213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समस्त गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

कुशीनगर | शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने जनपद के समस्त गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन http//rte25.upsdc.gov.in के सम्बंध में अवगत कराया है कि इस वर्ष निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के अन्तर्गत आर0टी0ई0 पोर्टल में कार्य को सुचारू से चलाने के लिये एन0आई0सी0 द्वारा कुछ नए माडयूल जोड़े जा रहे है। इन माडयूल में से एक स्कूल माडयूल है। इस माडयूल में शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विद्यालय पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करेगा। विद्यालय को यूजर आई0डी0 एवं पासवर्ड जेनरेट करना होगा तथा अपना विवरण पोर्टल पर अंकित करना होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों को पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करना अनिवार्य है। जो विद्यालय पोर्टल पर रजिस्टर नही होगा, वह विद्यालय फीस प्रतिपूर्ति के लिये पात्र नही होगा। उन्होंने समस्त विद्यालयो को इस प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु एक यूजर मैन्युअल उपलब्ध कराया जा रहा है जो की उनकी लॉगिन से सलंग्न होगा। इस कार्य को सुचारू और त्रुटिरहित रूप से पूर्ण किये जाने हेतु समस्त निजी विद्यालयों द्वारा आर0टी0ई0 पोर्टल पर अपनी समस्त जानकारी को “SCHOOL LOGIN” टैब के अन्दर जाकर विवरण दिनांक 20 दिसम्बर, 2020 से 25 फरवरी, 2021 के बीच प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाना है। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बरते जाने पर सम्बन्धित विद्यायल की मान्यता समाप्ति की कार्यवाही कर दी जायेगी। विद्यायल द्वारा संशय, प्रश्न अथवा समस्या की स्थिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय/पटल सहायक मो0न0 8382018514 से सम्पर्क स्थापित कर दूर किया जा सकता हैं।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

उन्होने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आर0टी0ई0 पोर्टल पर अपनी जानकारी को “SCHOOL LOGIN” टैब के जाकर विवरण दिनांक 20 दिसम्बर, 2020 से 25 फ़रवरी, 2021 की बीच प्रत्येक दशा मे पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है शिथिलता क्षम्य नही होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking