News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सांसद ने माइक्रो डोनेशन कैम्प का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  8:09 PM

558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांसद ने माइक्रो डोनेशन कैम्प का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।
  • भय भूख और भ्रष्टाचार मुक्त देश का हो रहा निर्माण सांसद विजय कुमार दूबे

सुकरौली/कुशीनगर। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सांसद विजय कुमार दुबे ने गुरुवार को नेहरू इंटर कॉलेज में आयोजित माइक्रो डोनेशन कैम्प कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
24 अप्रैल से प्रारंभ यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा। सांसद की सारगर्भित अपील पर हजारों की संख्या में लोगों ने डोनेशन कर कार्यक्रम को अति सफल बनाने में अपना महत्ती योगदान दिया।
इस दौरान कार्यक्रम में जुटे भारी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भाजपा शासित इस देश ने चतुर्दिक प्रगति की है। सोने में सुहागा उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए भय, भूख, भष्ट्राचार के खात्मे से हुआ है। उन्होंने कहा कि कहा कि कोरोना के विकट काल मे भाजपा के कुशल नेतृत्व द्वारा टीकाकरण से लगायत किसी को भी भूखे पेट सोने न देने की विवशता किसी करिश्मा से कम नही है। उन्होंने जनपदवासियों ने देशहित में माइक्रो डोनेशन
कैम्प में अपील किया अपना अमूल्य सहयोग देकर भाजपा संगठन को मजबूत करें एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें । हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन कैंप में सहयोग दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक मोहन वर्मा व ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान नेहरू इंटर कॉलेज के प्रबंधक विवेक सिंह उर्फ बंटी भैया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह जिला महामंत्री बाबू नंदन सिंह संचालन कर रहे हैं संजीव जायसवाल वरिष्ठ नेता श्री भागवत चौहान पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान पूर्व प्रधान अशोक कुमार पत्रकार आलोक इंडियन गैस के प्रोपराइटर दिनेश कुमार सिंह पूर्व प्रधान रामसमुझ पासवान सपा छोड़ भाजपा का दामन थामे बड़े भैया सत्य काम पांडे भाई सोनू सिंह कृष्णचद दुबे भागीरथी मिश्रा प्रधान पिडरा दूधनाथ उर्फ डीएन पूर्व प्रधान आशुतोष पांडे जिला अध्यक्षपिछड़ा मोर्चा वरुण जायसवाल मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा गौड़ प्रधान परशुराम निषाद प्रधान सुभाष चौहान पूर्व प्रधान भोला चौहान भाजपा नेता श्री भागवत पटेल हिंदू वाहिनी तहसील उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता हिंदू वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष चेतन यादव नगर अध्यक्ष हिंदू वाहिनी वकील सिंह मुन्ना पांडे ,वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कनौजिया सुदामा गिरी आईटी सेल तहसील अध्यक्ष तेज प्रताप गुप्ता आध्या गोंड त्रिभुवन मिश्रा वीरू मद्धेशिया विकास तिवारी पन्ने लाल यादव पार्टी पदाधिकारी गण ग्राम प्रधान इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking