News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सिपाही पति के विरुद्ध पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 23, 2021  |  2:47 PM

1,827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सिपाही पति के विरुद्ध पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज

कुशीनगर । जनपद के पटहेरवा थाने पर तैनात एक सिपाही की पत्नी ने अपने ही पति पर उत्पीड़न के साथ अन्य धारा में अभियोग दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि सिपाही पति का अपने ही थाने में पूर्व में तैनात एक महिला सिपाही से आपत्तिजनक संबंध है।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय...

यह है मामला

वाराणसी की रहने वाली एक महिला अपने परिजनों के साथ पिछले पखवारे पटहेरवा थाने पहुंची। महिला का कहना था कि थाने में तैनात एक कांस्टेबल से उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी, जिससे एक बेटा है। यहां तैनाती (पटहेरवा) के दौरान उसके पति का संबंध सहकर्मी महिला कांस्टेबल से हो गया है। इसके चलते पति उसके साथ गाली-गलौज करता है और आए दिन तलाक देने की धमकी देता है। महिला ने बाद में एसपी से मिलकर शिकायत पत्र दिया था। एसपी ने एएसपी को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसकी जांच सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया ने भी महिला की तहरीर के आधार पर कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। अब इस प्रकरण में पटहेरवा पुलिस ने पत्नी के तहरीर पर सिपाही के खिलाफ पिछले शुक्रवार को धारा 323,504,506,427,498 (ए) का अभियोग दर्ज कर लिया है। जिसका विवेचना एसआई सुभाष श्री बत्स कर रहे है। इस विषय मे जिम्मेदार लोगों ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।

स्मरण हो की आरोपित सिपाही अपने कारगुजारियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। सूत्रों के बातो पर अगर बिश्वास करें तो उक्त सिपाही हाइवे की किंग फिसर है, जिनकी कारनामे बोलते है। बहरहाल! जो भी हो विभाग के अंदर से बाहर तक के जागरूक लोगो की निगाहें वरीय अधिकारियों के फैसले पर टिकी है—काश ! पीड़ित सिपाही जी के पत्नी को न्याय मिलता——!!

संबंधित खबरें
बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस: सीओ जयंत यादव खुद सड़कों पर उतरे, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा
बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस: सीओ जयंत यादव खुद सड़कों पर उतरे, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से…

खड्डा में बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
खड्डा में बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

ग्रापए के पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया खड्डा, कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार…

ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को…

अपहरण केस का वांछित ‘टुनटून’ तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा
अपहरण केस का वांछित ‘टुनटून’ तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking