सोनू कुमार गुप्ता
कुशीनगर:- उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने मंच से लेकर गांव गली चौराहों के बीच प्रचार शुरू कर दिया है। कहीं जनसंपर्क के माध्यम से तो कहीं चौपाल के माध्यम से तो कहीं नुक्कड़ सभा के माध्यम से तो कहीं जनसभा के माध्यम से तो कही रैली के माध्यम से लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है कि 2022 में सरकार बनाया जा सके। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की जब से एंट्री हुई है तब से राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गया है। की जनता का मूड इस बार किस के तरफ रहेगा। सरकार बनाने की बात तो सभी पार्टियां कर रही है लेकिन इस समय संघर्ष के मैदान में प्रियंका गांधी सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने इस बार उत्तर प्रदेश में 40% टिकट भी महिलाओं को देने जा रही हैं जिससे महिलाओं को भी विधानसभा पहुंचने का अवसर मिले। प्रियंका गांधी ने एक नारा दिया है मैं बैठी हूं लड़ सकती हूं। वही प्रियंका गांधी बनारस के बाद 31 अक्टूबर को गोरखपुर में रैली करने जा रही हैं। जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के नेता कार्यकर्ता एकजुट होकर लोगों के बीच जाकर गोरखपुर चलने की अपील कर रहे हैं। वही किसान नेता धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि कुशीनगर से हजारो की संख्या में किसान कुशीनगर से गोरखपुर के रैली में शामिल होंगे। और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे जिससे 2022 में सरकार बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…
हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…
कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…