कुशीनगर | जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि हज-2021 के लिए मुस्लिम महिला/पुरूष कार्मिकों को कोओर्डिनेटर (एडमिन), सहायक हज अधिकारी, हज सहायक एवं कोओर्डिनेटर (मेडिकल), डाक्टर पैरामेडिकल स्टाफ के पद हेतु अस्थायी प्रतिनियुक्ति के लिये आनलाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होने बताया कि आनलाइन आवेदन वेबसाइट www.haj.nic.in/deputation पर किये जा सकेंगे, तथा आवेदन करने की अन्तिम तिथि 05 फरवरी, 2021 निर्धारित की गयी है। आनलाइन आवेदन फार्म व निर्धारित संलग्नक सहित Under secretary (Haj-II), HajDivision, Ministry Affairs, West Block- VIII, Wing-II, 1st Floor, sector-1, R.K. puram, New Delhi – 110066 के पते पर दिनांक 20.01.2021 तक आवश्यक पहुॅचना है।
उन्होने उपरोक्त पदों की निर्धारित अर्हता, सेवा शर्तो व आवश्यक निर्देश अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट http://minoriyaffairs.gov.in एवं हज कमेटी आॅफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in पर अपलोड है, जिन्हे डाउनलोड कर आवेदन हेतु सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…