News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2021  |  9:16 PM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

पडरौना/कुशीनगर।नौरंगिया स्थित राजेश मणि इण्टर कॉलेज में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा एवं पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर के किया गया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर के देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे पण्डित नेहरू जी के जीवनकाल एवं उनके देश के लिए किए गए संघर्षो के बारे में बच्चों के बीच विस्तार से चर्चा किये ।

आज की हॉट खबर- “कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का...

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में ‘बाल-मेला’ का का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल-कूद प्रतियोगिता जैसे खो-खो,कबड्डी,100 मीटर दौड़,बाधा दौड़,सुई-धागा दौड़,जलेबी दौड़,कुर्सी दौड़,फ़ास्ट- फूड स्टाल,मेंहदी, रंगोली काआयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जो भी बच्चें विद्यालय कैम्पस में उपस्थित थे वे बहुत ही उत्साहित थे।

100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग मे कक्षा 8 के विशेष पटेल ने प्रथम,तबरेज आलम द्वितिय और सूरज कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग मेंअर्पिता प्रथम,नंदनी द्वितीय और गरिमा तृतीय स्थान प्राप्त की ।100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग मेंआसिफ प्रथम,सतेंद्र यादव द्वितीय,राम यादव तृतीत स्थान तथा बालिका वर्ग में रुपांशी प्रथम, गुंजा द्वितीय एवं प्रिया शुक्ला तृतीय स्थान पर रही।
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 में सलोनी सिंह की टीम ने प्रथम स्थान,कक्षा 8 की नन्दनी की टीम द्वितीय, कक्षा 7 की खुशी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेंहदी प्रतियोगिता में रिया चौबे की टीम ने प्रथम, अनामिका सिंह द्वितीय एवं रसिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त की।जलेबी दौड़ में पुष्कर रॉय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सुई-धागा दौड़ में काजल ,रुपांशी और अमृता ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बाधा दौड़ में नूरआलम और पुष्कर ने प्रथम, छात्राओं में श्वेता सिंह और काजल प्रथम प्राप्त किया।

फ़ास्ट फ़ूड स्टॉल में कक्षा 11 की छत्राओं ने प्रथम,11 विज्ञान वर्ग के बालको ने द्वितीय,11 कला वर्ग के बालको ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हस्त-कला प्रतियोगिता में शिवम पाण्डेय की टीम प्रथम,शालू कुशवाहा की टीम द्वितीय और शबनम की टीम तृतीय थान प्राप्त की।कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 10 की टीम 11 की टीम को हराकर विजेता रही।बालिका वर्ग में 12 कला वर्ग प्रिया शुक्ला की टीम 12 विज्ञान वर्ग अंकिता की टीम को हराकर विजयी रही।खो -खो में नीराज अंसारी की टीम पुष्कर की टीम पुष्कर की टीम को हराकर विजयी रही।बालिका वर्ग में कोमल मिश्रा की टीम विजयी रही।

सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

संबंधित खबरें
“कलयुगी बाप बना कातिल: 6 माह के मासूम का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में हुआ गिरफ्तार”
“कलयुगी बाप बना कातिल: 6 माह के मासूम का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में हुआ गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

“कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का इनाम, शानदार काम पर एसपी ने किया सम्मान”
“कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का इनाम, शानदार काम पर एसपी ने किया सम्मान”

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों…

पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए शनिवार को धरना देंगे शिक्षक 
पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए शनिवार को धरना देंगे शिक्षक 

हाटा कुशीनगर: पुरानी पेंशन योजना की बहाली व वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के…

“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम
“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम

कुशीनगर । जिले की तमकुहीराज पुलिस का आज एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking