News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:चौबीस घण्टे के अंदर अंतरप्रांतीय बदमाशो से पुलिस को दो जगहों पर हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली,दोनों गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 30, 2022  |  7:45 AM

988 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:चौबीस घण्टे के अंदर अंतरप्रांतीय बदमाशो से पुलिस को दो जगहों पर हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली,दोनों गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल की निर्देशन में पुलिस हुई सक्रिय चौबीस घण्टे के अंदर जनपद के दो थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय बदमाशो से हुई मुठभेड़,दो गिरफ्तार।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

बताते चले कि बीती रात थाना अहिरौली बाजार पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक अपराधी की पैर में गोली लगी थी,जबकि उसका साथी मौके का लाभ लेते हुये फरार हो गया था, जिससे चौबीस घण्टे के अंदर तरयासुजान थाना क्षेत्र के मकुंदपुर गाँव के पास रात्रि दस बजे के आस पास मुकामी पुलिस से मुठभेड़ हुआ,औऱ उसके भी पैर में लगी गोली घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से तमंचा,कारतूस ,चोरी की बाइक,मोबाइल और कुछ नकद कैश बरामद होने की बात बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल के कई जिलों में लूट की घटना कर चुका है मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश अरुण यादव जो बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है ।

पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिये उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जनपद के सीमावर्ती थाना तरयासुजान के मुकुंदपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ ।

घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद कनोजिया के साथ कई थाना के फोर्स की पहुचने की खबर है। स्मरण हो कि पकड़ा गया बदमाश अरुण यादव बीती रात अहिरौली बाजार पुलिस से हुई मुठभेड़ में चकमा देकर फरार हो गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking