बैठक/कुशीनगर
भाईचारे के साथ मनाए त्यौहार, सोशल डिस्टेंस का हो पालन: हरेन्द्र कुमार मिश्र(प्रभारी निरीक्षक)
बकरीद त्यौहार के मददेनजर थाना तरयासुजान परिसर में घर्म गुरुओं के साथ सभ्रांत लोगो की पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुआ ।
बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों से उनकी समस्याओं को पुछा गया।अगर कही कोई समस्या हो तो बतावे, जिस पर लोगो ने अपने समस्याओं के बारे मे बताया जिसे समाधान कराने का आश्वासन मिला।बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक दूरी का पालन करे एक जगह ज्यादा लोग इकट्ठा न हो, मस्जिद में निश्चित संख्या से ज्यादा लोग इकटठा नही होगे, अपने घरो मे नमाज पढे।कुर्बानी के अपशिष्ट को जमीन में दफना दे साथ ही कुर्बानी का खुन नाली में न बहे।अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने पीस कमेटी के बैठक में आश्वस्त किया कि शासन के मंशा के अनरुप त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया की आपसी भाईचारे व शासन के मंशानुरूप त्योहारों को मनावे अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आमजन पुलिस का मदत करे पुलिस आमजन के मदत करने को हर पल तत्पर है।
इस दौरान थाना क्षेत्र के जागरूक लोग, काफी सँख्या में मौजूद रहे।
हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…