News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा के पथलेश्वरनाथ में पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का हुआ लाइव प्रसारण

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 5, 2021  |  8:09 PM

653 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा के पथलेश्वरनाथ में पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का हुआ लाइव प्रसारण

खड्डा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह केदारनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके बाद लोगों को संबोधित किया। इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उत्तर प्रदेश के शिवालयों में किया गया।
खड्डा के पनियहवा के समीप स्थित पथलेश्वरनाथ मन्दिर पर खड्डा विधायक, एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष हनुमानगंज सहित लोगों ने लाइव प्रसारण को सुना।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में...

शुक्रवार को पथलेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय, सीओ शिवाजी सिंह, हनुमानगंज थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा नेता आलोक तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं लोगों ने केदारनाथ मंदिर से लाइव जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकर्मों तथा विचारों को सुनने के लिए बड़े स्क्रीन लगाकर सजीव प्रसारण को सुना गया। कार्यक्रम में श्री केदारनाथ धाम में सनातन धर्म का संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के ज्ञान को वैश्विक पटल पर प्रवाहित करने वाले जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की समाधि का प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन एवं प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम को भी उपस्थित लोगों ने देखा। इस दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष खड्डा चन्द्रप्रकाश तिवारी, संजय हमदर्द, प्रमोद पाण्डेय, कर्मवीर साहनी, अरविंद पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा: पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय ने सुनीं समस्याएं, मरीजों का किया निःशुल्क परीक्षण
जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा: पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय ने सुनीं समस्याएं, मरीजों का किया निःशुल्क परीक्षण

कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित अपने आवास/कैंप कार्यालय पर…

मलेशिया में युवक पर कमरे में बंद कर प्रताड़ना, एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप
मलेशिया में युवक पर कमरे में बंद कर प्रताड़ना, एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप

खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग निवासी हैं विदेश भेजने वाला एजेंट  खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking