News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा नगर में आयोजित हुआ विश्वकर्मा समाज का राष्ट्रीय महाधिवेशन, कई प्रदेशों से जुटे प्रतिनिधि

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 14, 2021  |  8:45 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा नगर में आयोजित हुआ विश्वकर्मा समाज का राष्ट्रीय महाधिवेशन, कई प्रदेशों से जुटे प्रतिनिधि
  • पूरे नगर में निकली विश्वकर्मा भगवान की प्रभातफेरी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के लोहिया नगर मुहल्ला स्थित अम्बेडकर नवोदय विद्यालय परिसर में रविवार को दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय महाअधिवेशन का शुभारंभ विश्वकर्मा झांकी के साथ प्रभातफेरी निकालकर किया गया। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए विभिन्न प्रदेशों के विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

रविवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल विश्वकर्मा द्वारा रथ पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन किया गया। तत्पश्चात भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा ने झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया। सुरक्षा के बीच प्रभातफेरी सुभाष चौक, रेलवे रोड, फारम मुहल्ला, फलमंडी, गल्लामंडी, आजाद चौक, हनुमान चौक, किसान स्कूल होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडू, पश्चिमी बंगाल, बिहार आदि प्रांतों से पहुंचे प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक एकजुटता से ही शैक्षिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज में निर्माण की शक्ति निहित है। इसके बावजूद समाज को उतनी प्रतिष्ठा नहीं मिल सकी, जितनी मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा को अपनाने तथा अपने बच्चों को शिक्षित करने से ही समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। इस अधिवेशन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा पैलेस विश्वकर्मा, रामप्यारे विश्वकर्मा, गिरिनाथ विश्वकर्मा, एमएम विश्वकर्मा, दिनेश भाई शर्मा, मनोरंजन महाराणा, सुरिंद्रा देवी, रमाकांत विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों का आयोजक भुवनेश विश्वकर्मा व सुदीप विश्वकर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव चंदन विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, अमित सोनी, मनोज विश्वकर्मा, नत्थू विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, रविन्द्रनाथ विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking