News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बच्चों के पढ़ाई के साथ -साथ खेल भी आवश्यक: संदीप श्रीवास्तव

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 28, 2021  |  2:47 PM

802 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बच्चों के पढ़ाई के साथ -साथ खेल भी आवश्यक: संदीप श्रीवास्तव

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के गैनही जंगल में चल रहे स्व.शंकर प्रसाद चौबे दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने फीता काट व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में रायल चैलेंजर भेड़िहारी की टीम ने 28 रनों से मैच जीता।
खड्डा विकास खण्ड के गैनहीं जगल में आयोजक आशिर्वाद चौबे के संयोजकत्व में स्व. शंकर प्रसाद चौबे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पिछले गुरुवार से चल रही क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ खेल भी आवश्यक है। खेलकूद युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। खेल को खेल भावना से खेलने से लोगों के बीच एकता और भाईचारा का संदेश जाता है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायल चैलेंजर भेड़िहारी ने 6 ओवर में छह विकेट खोकर 40 रनों का लक्ष्य दिया। जबाब में उतरी भैंसहा क्रिकेट क्लब की टीम सभी विकेट गंवाकर 12 रनों के न्यूनतम स्कोर पर ही ढे़र हो गई। इस प्रकार 28 रनों से रायल चैलेंजर भेड़िहारी की टीम विजेता रही। मैच आयोजक आशिर्वाद चौबे सहित परिवार के लोगों ने आगन्तुकों व दर्शकों का आभार जताया। आयोजक टीम ने सभी अतिथियों का आभार जताया। मैच में आशिर्वाद चौबे व बलिराम यादव का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस दौरान जितेन्द्र चौबे, रामप्रवेश, तैयब अली, जितेन्द्र प्रजापति, उत्कर्ष चौबे, ज्ञानेन्द्र चौबे, विकास चौबे, मकसूद आलम, शिवम सिंह, नवरंग गुप्ता, सुधीर यादव, नीलांबर, राहुल, चन्दन, मनीष, प्रभात, विशाल आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति
डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति

मथौली बाजार कुशीनगर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कुशीनगर के गणित प्रवक्ता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking