खड्डा (कुशीनगर):- खड्डा थानाक्षेत्र के भुजौली बाजार स्थित एक विद्यालय गेट पर खड़ी एक बाइक को उचक्कों द्वारा उड़ा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक स्वामी ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
ग्रामसभा भुजौली बुजुर्ग निवासी विनोद कुशवाहा ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि भुजौली के स्वामी विवेकानंद विद्यालय में शिक्षण कार्य करता है। वह सोमवार को अपनी बाइक लेकर विद्यालय गया और खड़ा कर काम करने लगा, लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर पुलिस के मीडिया सेल में लंबे समय तक अपनी सक्रिय, जिम्मेदार…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ तरयासुजान पुलिस का अभियान लगातार और…
कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…
कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…