खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के द्वारा छितौनी- बगहा रेल सड़क पुल के निकट पनियहवा घाट स्थित सामाजिक कुंभ स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोचार व जयकारों के साथ दीप प्रज्वलित होते ही नारायणी का तट जगमगा उठा।
मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रकाश होने से ही आत्म तेज की अनुभूति होती है। तेल से भरे हुए इन दीपकों के तेल (स्नेह) की गंध से विषैले कीटाणुओं का नाश होता है, वातावरण में शुद्धता व पवित्रता उत्पन्न होती है तथा चमक-दमक से स्फूर्ति और प्रसन्नता मिलती है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर संरक्षक रामनयदास महाराज, मंहथ सतेंद्र गिरी महाराज, बद्रीनाथ तिवारी, विकास सिंह, देवेंद्र मल्ल, करन यादव, प्रभाकर पाण्डेय, अशोक निषाद, राकेश निषाद, सुनील यादव, मनीष शर्मा, मुन्ना सिंह, फूला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…
कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…
खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…