News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुरुपूर्णिमा विशेष●पूजन,पर्व,महत्व आचार्य डाँ.एकदेव श्रीनेत्रके साथ.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 4, 2020  |  8:32 AM

1,398 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुरुपूर्णिमा विशेष●पूजन,पर्व,महत्व आचार्य डाँ.एकदेव श्रीनेत्रके साथ.।

आपके लिए और..- नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की...

🕉🌞🔱🚩🌹🌻🌷
✍🏻गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु को समर्पित है, मान्यता है कि बिना गुरु के ज्ञान के प्राप्ति नहीं होती है, सच्चे गुरु की जब प्राप्ति हो जाती है तो जीवन से सभी प्रकार के अंधकार मिट जाते हैं, आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा के पर्व के बारे में…..
🙏🏻गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में बड़ी ही श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है, इस दिन गुरु की पूजा की जाती है और उन्हें सम्मान प्रदान किया जाता है.!
हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा है, इस दिन घर बड़े, बुजूर्ग और जिनसे भी आपने जीवन में कुछ न कुछ सीखा है उनके प्रति सम्मान अर्पित करने का दिन है.!
महाभारत के रचयिता व्यास जी का जन्म दिवस●
✍🏻गुरु पूर्णिमा के दिन ही महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी का जन्म दिवस भी मनाया जाता है, व्यास जी को ही सभी 18 पुराणों का रचयिता माना गया है, इतना ही नहीं व्यास जी को ही वेदों का विभाजन करने का श्रेय प्राप्त है, कहीं कहीं गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.।
        ●वर्षा ऋतु पढ़ने के लिए श्रेष्ठ
विद्वानों के अनुसार अध्यापन कार्य के लिए वर्षा ऋतु को सबसे उपयुक्त माना गया है, इसी कारण गुरु पूर्णिमा को वर्षा ऋतु में मनाया जाता है, माना जाता है वर्षा ऋतु के दौरान अधिक गर्मी और न अधिक सर्दी होती है इसलिए पढ़ने के लिए यह समय सबसे अच्छा माना गया है, पुरातन काल में गुरुकुल में इस ऋतु में विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य पर विशेष बल दिया जाता था, इस ऋतु में गुरु के चरणों में बैठकर ज्ञान प्राप्त करने पर बल दिया जाता है, यह समय ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना गया है.!
      ●छाया चंद्र ग्रहण भी इस दिन लग रहा है।
गुरु पूर्णिमा के दिन यानि 5 जुलाई को छाया चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, इस दिन शुभ मुहूर्त में ही पूजा आदि का कार्य पूर्ण करें.।
     ●ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, वैदिक,अनुष्ठान  के लिए● संपर्क करें:-आचार्य डाँ.एकदेव श्रीनेत्र 
9820574332,9892809382,9930471259
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking