News Addaa WhatsApp Group

गोपालगंज की आज की सारी बडी़ खबरें देंखे न्यूज अड्डा के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 4, 2021  |  9:50 PM

781 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज की आज की सारी बडी़ खबरें देंखे न्यूज अड्डा के साथ

➡️ गोपालगंज – सरसो तेल लदा ट्रक और बालू लदे ट्रक में भिड़न्त। ड्राइवर जख्मी। सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। नगर थाना के बंजारी काली स्थान के पास एनएच28 पर हुआ हादसा। दुर्घटना के बाद एनएच28 से हटाया गया जाम।

➡️ गोपालगंज – पिकअप समेत 2421 बोतल विदेशी शराब जब्त। दो तस्कर गिरफ्तार। उत्तर प्रदेश से सोनपुर ले जा रहा था शराब। फुलवरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के माड़ीपुर बाजार में की कारवाई।

➡️ गोपालगंज- नल का पानी गिराने का विरोध करने पर दो भाइयों के साथ मारपीट। सदर अस्पताल में चल रहा जख्मी भाइयों का इलाज। नगर थाने के काकड़कुण्ड गांव की घटना।

➡️ गोपालगंज – शहर में लगी लंबी जाम। पोस्टऑफिस चौक से अम्बेडकर चौक तक लगा है जाम। घंटो से फंसी थी जाम में एम्बुलेंस। अस्थानिय लोगों की मदद से एम्बुलेंस को जाम से निकला गया बाहर।

➡️ गोपालगंज – सब्ज़ी लदी पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त। पुलिस को चकमा देकर तस्कर हुआ फरार। कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के मलही गांव के समीप की कारवाई।

➡️ गोपालगंज – चोरी का अनूठा मामला। गहने और लाखों रुपये के कीमती सामान की चोरी। चोरी के दौरान नाबालिग लड़की को भी उठा ले गए चोर। मीरगंज के सवरेजी का मामला। रो रो कर परिजनों का बुरा हाल। परिजनों के बयान पर एक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज। पुलिस ने कहा प्रेमप्रसंग का मामला।

➡️ गोपालगंज – कार के दरवाजे, सीट , डैशबोर्ड और सीएनजी टैंक से भारी मात्रा में शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने बल्थरी चेकपोस्ट पर की कारवाई।

➡️ गोपालगंज – जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण, सदर बीडीओ, सीओ के नेतृत्व में सदर प्रखंड के प्रत्येक पंचायत के चार चार अति गरीब बेसहारा लोगो के बीच किया गया कम्बल का वितरण.

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

  कुशीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीमा पार अपराध और तस्करी पर लगाम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking