गोपालगंज जिले के कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के क्रम में एक चिकित्सक दंपति समेत 9 लोगों को 4 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने चिकित्सक दंपति की लग्जरी कार समेत दो कार भी जब्त किया। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बलथरी चेक पोस्ट के पास उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस क्रम में हरियाणा से आ रहे एक लग्जरी कार को रोककर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो कार से दो बोतल शराब बरामद हुआ। कार में ड्राइवर के अलावा हरियाणा के गुडगांव निवासी एक चिकित्सक दंपति सवार था। पूछताछ में जानकारी लगी कि गिरफ्तार दंपति हरियाणा के गुड़गांव का निवासी डॉक्टर साहिद और उनकी पत्नी डॉ रिजवाना परवीन किसी रिश्तेदार के यहां सिवान जा रहे थे। इस मामले में कार का चालक रिजवान को भी गिरफ्तार किया किया गया। जो हरियाणा का ही निवासी बताया जाता है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में हरियाणा से मधेपुरा जा रहे कार सवार छह लोगों को भी दो बोतल शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए कार सवारों में बरवा जौरी हरियाणा के निवासी अजय कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार, प्रेमचंद तथा मधेपुरा के श्रीनगर गांव के निवासी गुड्डू और ऋषि देव शामिल है।पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किए गए कुल 9 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…
कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…
गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…
आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने…