News Addaa WhatsApp Group

गोरखनाथ मंदिर के खुले कपाट, माननीय मुख्यमंत्री परम पुज्य महाराज जी ने की पहली पुजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2020  |  8:16 AM

1,116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखनाथ मंदिर के खुले कपाट, माननीय मुख्यमंत्री परम पुज्य महाराज जी ने की पहली पुजा

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

21 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद से हुए लॉक डाउन के बाद 30 मार्च को गोरखनाथ मन्दिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। अनलॉक में मिली छूट को लेकर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री और इस पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा महायोगी गुरु गोरखनाथ बाबा की आज पहली पूजा अर्चना किया गया.
उनके पूजा संपन्न होते ही गुरु गोरक्षनाथ बाबा का कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।
अब श्रद्धालु गुरु गोरखनाथ बाबा का दर्शन कर सकेंगे, लेकिन उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी होगी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा तो वही दर्शन के लिए आए हुए हर एक श्रद्धालु को मास्क लगाना होगा, और थर्मल स्कैनिंग से गुजरना पड़ेगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार पर हर एक श्रद्धालु की थर्मल स्कैनिंग करने के बाद उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। उनके मास्क को चेक किया जाएगा उसके बाद ही दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान
जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

गोरखपुर। रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी…

मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking