News Addaa WhatsApp Group Join करें

चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पुर्वक करें-जयप्रताप सिंह(चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,परिवार कल्याण मंत्री)

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2020  |  11:52 AM

1,019 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पुर्वक करें-जयप्रताप सिंह(चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,परिवार कल्याण मंत्री) WhatsApp
Responsive image

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

जिला अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाय- जयप्रताप सिंह
न्यूज अड्डा कुुुशीनगर:-
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह द्वारा आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तथा सभी सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिये गए। श्री सिंह ने निरीक्षण दौरान कहा कि नियमित सेवाओं को चालू करने, कोविड 19 संबंधित व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का जायजा निरीक्षण के दौरान लिया गया। उन्होने कहा कि हर एक मरीज के इलाज की समुचित व्यवस्था हो, बिना इलाज कोई भी मरीज अस्पताल से न जाये। ऐसी व्यवस्था बनायी जाये। उन्होने कहा कि प्रदेश में कई गांवों में जाकर सामान्य तौर पर ऐसे गांव जहां बाहरी लोग अधिक संख्या में आये है, उनकी रेण्डम सैम्पलिंग कर जांंच करायी गयी। इन सैम्पलिंग की जांंच में 58 जनपदों में कोई पाॅजीटिव नही निकला, जो एक अच्छा संकेत है। जनपदों में जांंच मशीन भी उपलब्ध करा दी गयी है, जिससे  अब पता चल जायेगा कि कोरोना है अथवा नही। प्रत्येक सप्ताह नये मशीन व जांच हेतु क्षमता बढाई जा रही है तथा अत्याधिक जांंच की व्यवस्था के लिये संसाधन विकसित किये जा रहे है। देश-प्रदेश अपने संसाधन से अपनी लडा़ई कोरोना वायरस के संक्रमण व बचाव हेतु लड़ रहा है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रम निर्धारित व संचालित किया गया है, उसमें सफलता भी मिली है। संसाधनों को बढा़या गया है। एक लाख 5 हजार बेड की व्यवस्था आकस्मिक तौर पर रखी गयी है। वेन्टीलेटर, स्क्रिनिंग, सैम्पलिंग की व्यवस्था की गयी है। आज लगभग 12 हजार प्रतिदिन सैम्पलिंग तथा 8 हजार पुल टेस्टिंग की जा रही है। इस प्रकार प्रतिदिन 20 हजार टेस्टिंग हो रही है। इसे और भी आगे बढा़ने व संसाधनो को विकसित कर इस बीमारी से लडनें के लिये प्रदेश पूरी तरह से तैयार है।
श्री सिंह ने कहा कि कोराना वायरस से बचाव के लिये हमे अपने जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। मास्क/फेसकवर का प्रयोग, नियमित रुप से हाथ धोने व साफ-सफाई को अपनाना होगा तथा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के लिये निर्धारित दूरी के मानक का पालन करना होगा।
जिला अस्पताल के निरीक्षण में उन्होने वाल/जेई/आइसोलेशन वार्ड, ऑपरेशन थियेटर/ओटी, मेडिकल वार्ड,आई सर्जरी,सर्जिकल वार्ड महिला/पुरुष, डायलासिस सेंटर, सहित सिटी स्कैन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया ।
मा. मंत्री ने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया , उन्होने जंगल शाहपुर के भर्ती मरीज पति -पत्नी के सम्बंध में पूर्ण जानकारी लेकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया, इसी प्रकार उन्होंने सभी वार्डों में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम पूछा  ,साथ ही बेहतर इलाज का भरोसा भी दिलाया गया। उन्होने सी.एम.एस. एवं चिकित्साधिकारियों को मरीजों का इलाज समुचित रुप से करने तथा किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के समय विधायक कसया रजनीकांत मणि, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचन्द्र मिश्र, सीएमओ डॉ0 नरेंद्र गुप्त,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बजरंगी पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पड़रौना सहित चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking