News Addaa WhatsApp Group

जटहा बाजार पुलिस ने अबैध गांजा के साथ एक को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 11, 2021  |  5:39 PM

1,477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहा बाजार पुलिस ने अबैध गांजा के साथ एक को दबोचा

जटहा बाजार पुलिस ने अवैध गाँजा के साथ एक को दबोचा

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा में उड़ाए थे गहने, 24 घंटे में धरी गईं...

कुशीनगर। जनपद के जटहा बाजार पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को डेढ़ किलो अबैध गांजा के साथ उस समय दबोचा जब वह उसे बिक्री करने के लिये ग्राहक के तलाश में घूम रहा था।

जिले में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ए0पी0 सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर सन्दीप वर्मा के नेतृत्व में मादक पदार्थ के तस्करी, बिक्री पर अंकुश कायम करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जटहाँ बाजार नन्दा प्रसाद को जरिये मुखबीर यह सूचना हाथ आयी की एक सन्दिग्ध ब्यक्ति झोले में कुछ लेकर इधर -उधर घूम रहा है। सूचना पर यकीन कर थानाध्यक्ष ने आरक्षी रोहित यादव,सूरज गिरी,नितेश यादव, आजाद चौहान, आयुष कुमार, महिला आरक्षी ज्योति पाल को साथ लेकर तपसी मोड कटाई भरपुरवा पहुचे,जहाँ बताये गये हुलिये के एक व्यक्ति दिखाई दिया,जिसकी तलाशी लिया गया तो उसके पास से डेढ़ किलो अबैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान सिकन्दर कुशवाहा s/o स्व0 दुखी कुशवाहा साकिन सहज टोला बरवा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र 25 बर्ष के रूप में हुआ ।
मुकामी पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…

ई-रिक्शा में उड़ाए थे गहने, 24 घंटे में धरी गईं ‘लेडी लिफ्टर’! सेवरही पुलिस ने खोला चोरी का राज, जेवर बरामद
ई-रिक्शा में उड़ाए थे गहने, 24 घंटे में धरी गईं ‘लेडी लिफ्टर’! सेवरही पुलिस ने खोला चोरी का राज, जेवर बरामद

कुशीनगर। जनपद की सेवरही पुलिस ने महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर…

हाटा: सड़क दुघर्टना में युवती की मौत
हाटा: सड़क दुघर्टना में युवती की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा देवरिया मार्ग पर रामपुर गाव के सामने…

कोर्ट के बुलावे को समझा मजाक, पटहेरवा पुलिस ने दबोच
कोर्ट के बुलावे को समझा मजाक, पटहेरवा पुलिस ने दबोच

कुशीनगर । जिले की पटहेरवा पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की लगातार अनदेखी कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking