News Addaa WhatsApp Group Join करें

जयंती पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2023  |  7:56 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जयंती पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय तिवारी ने किया | मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी और देश के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए |

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संजय लाल श्रीवास्तव भाजपा नेता चिरंजी सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय गिरी, मण्डल महामंत्री अमरेश सिंह, महेश गिरी, विकाश गोंड,जगरनाथ गिरी, मोहन गिरी, त्रिपुरारी मिश्रा, बिटू गोंड, दिनेश प्रसाद बलिराम शर्मा,राज आर्य, रामधारी प्रसादआदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking