News Addaa WhatsApp Group

जानें किस शहर में कितना महंगा हुआ गैस, जानें आपके शहर का रेट!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2020  |  5:45 AM

983 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जानें किस शहर में कितना महंगा हुआ गैस, जानें आपके शहर का रेट!

LPG Cylinder Price August 2020: ऐसा माना जा रहा था कि इस बार रसोई गैस के दाम में भारी वृद्धि होगी, लेकिन लोगों को खुशखबरी मिली जब 1 अगस्त को इसकी कीमत में बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले पिछले दो महीनों में रसोई गैस की कीमत में इजाफा हुआ था। चेन्नई में 19 किलो वाले LPG Cylinder के दाम में कटौती की गई है।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम इस महीने 594 रुपए रहेंगे। पिछले महीने भी लोगों को दिल्ली में इसके लिए इतनी ही कीमत चुकानी पड़ रही थी। इससे पहले जून में दिल्ली वालों को एक LPG Cylinder के लिए 593 रुपए चुकाने पड़ रहे थे।
जून में गैर सब्सिडी वाले LPG Cylinder में 12 रुपए बढ़ाए गए थे।

वहीं कोलकाता में गैर सब्सिडी वाला LPG Cylinder 621 रुपए में मिलेगा, इसकी कीमत में 50 पैसे का इजाफा किया गया है। पिछले महीने इसकी कीमत 620.50 रुपए पड़ रही थी। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के लिए 594 रुपए ही चुकाने होंगे और इसकी कीमत में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसी तरह चेन्नई में इसकी कीमत 610.50 रुपए रहेगी। लोगों को पिछले महीने भी इतनी ही कीमत चुकानी पड़ी थी।

चेन्नई में 19 किलो वाला सिलेंडर हुआ सस्ता:

चेन्नई में 19 किलो वाले LPG Cylinder के दाम 1253 रुपए हो गए हैं, इसके लिए अब ग्राहकों को 2 रुपए का लाभ हुआ है। पिछले महीने इसकी कीमत 1255 रुपए थी। जून में ग्राहकों ने इसके लिए 1254 रुपए दिए थे। दिल्ली में इसकी कीमत पिछले महीने की तरह 1135.50 रुपए ही बनी रहेगी। जून में यह दाम 1139.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। कोलकाता में इसकी कीमत में एक रुपए का इजाफा हुआ है। अब लोगों को इसके लिए 1198.50 रुपए देने होंगे, जबकि पिछले महीने उन्होंने इसके लिए 1197.50 रुपए चुकाए थे। मुंबई में इसकी कीमत में 50 पैसे का इजाफा हुआ है। अब इसके लिए 1091 रुपए चुकाने होंगे जबकि पिछले महीने इसकी कीमत 1090.50 रुपए थी।

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking