News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पिकप औऱ ट्रक में भयंकर टक्कर, दो लोगो के साथ चार भैंस जिंदा जली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 11, 2021  |  8:35 AM

1,264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पिकप औऱ ट्रक में भयंकर टक्कर, दो लोगो के साथ चार भैंस जिंदा जली
  • पिकप औऱ ट्रक में भयंकर टक्कर, दो लोगो के साथ चार भैंस जिंदा जली
  • राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बनवरिया की घटना

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर ग्राम बनवरिया के पास बीती देर रात्रि ट्रक औऱ पिकप में भयानक टक्कर में जहाँ पिकप पर सवार दो लोगो सहित चार दुधारू भैंस जल कर मर गयी है। वही पिकप औऱ ट्रक भी खाक हो गये है। घटना रात बारह बजे की बाद कि बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी तमकुहीराज अपने टीम के साथ फायर सर्विसेज के वहन को लेकर बचाव कार्य मे लगे रहे।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

प्रत्यक्षदर्शियों के बातों को माने तो एक खाली ट्रक बनवरिया के पास डीजल टँकी से तेल लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर बना डाइवर्जन (कट) से अपनी ट्रक मोड़ रहा था तबतक विपरीत दिशा से आ रही भैंस लदी पिकप वाहन ने ट्रक के डीजल टँकी में भयानक टक्कर मारी जैसे ही आग पकड़ लिया। औऱ भयानक रुप ले लिया, यह देख ट्रक चालक गाड़ी से कूद भाग निकला, लेकिन पिकप सवार आग के लपेट में आ गए, देखते- देखते दोनों वाहन जल कर खाक हो गई। पिकप पर सवार इस कदर जले है की उनकी कुछ शरीर के अवशेष ही बचे है। वही दुधारू चार भैस भी जल कर मर गयी है। दोनों वाहन इस कदर जले है की उनका पंजीयन नम्बर का पता नही चल पा रहा है।

घटना की ख़बर मिलते ही तमकुहीराज चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ फायर सर्विसेज वाहन को लेकर बचाव कार्य मे जुटे रहे। चौकी प्रभारी ने बताया की पंचनामा बनवा कर आगे की बिधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद

कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…

तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking