News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज:अंकल सुबह से एक भी दिया नही बिका-सीओ ने दोगुनी कीमत पर खरीद लिया सारा सामान, पढिये पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 15, 2020  |  8:40 AM

3,000 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज:अंकल सुबह से एक भी दिया नही बिका-सीओ ने दोगुनी कीमत पर खरीद लिया सारा सामान, पढिये पूरी खबर!

कुशीनगर । यूपी के कुशीनगर जनपद से दिवाली के मौके पर पुलिस का एक नया चेहरा देखने को मिला है. जहां गश्त पर निकले सीओ सर्किल तमकुहीराज क्षेत्राधिकारी ने सड़क पर दीये बेच रहे बच्चों को उदास बैठे देखा तो न सिर्फ दोगुनी कीमत में उनसे खुद दीये खरीदे. बल्कि बच्चों के पास खड़े होकर सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों को भी मासूमों से दीये खरीदने के लिए प्रेरित किया बच्चों का सारा माल बिक जाने के बाद सीओ ने उन्हें गिफ्ट देकर ‘हैप्पी दिवाली’ बोलते हुए उनके घर वापस भेजा तो बच्चों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

दरअसल, शुक्रवार की दोपहर तमकुहीराज सीओ सर्किल क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी फूलचंद कौनजिया धनतेरस और दिवाली के मौके पर फोर्स के साथ क्षेत्र में व्यवस्था बनाने के लिए गश्त पर निकले हुए थे. इस दौरान वह सलेमगढ़ क्षेत्र में पहुंचे तो सड़क किनारे फड़ लगा कर बैठे व्यापारियों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने लगे. कुछ दूर चलने पर दीये बेच रही दो मासूम बच्चियां उदास बैठी नजर आईं. जिस पर क्षेत्राधिकारी ने बच्चियों से उनकी उदासी का कारण पूछा।

अंकल सुबह से एक भी दीया नहीं बिका

इतने सारे पुलिसकर्मियों को अपने सामने देखकर पहले तो बच्चियां सहम गईं. उन्हें लगा कि शायद पुलिस उनकी दुकान को हटवाने आई है. मगर, जब क्षेत्राधिकारी के साथ रहे चौकी प्रभारी बहादुरपुर दीपक सिंह, चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने बच्चियों के सिरों पर प्यार से हाथ फेरते हुए उनकी मायूसी का कारण पूछा तो उनका जवाब सुनकर पुलिसकर्मियों का दिल भर आया. बच्चियों ने बड़ी मासूमियत के साथ जवाब दिया कि ‘अंकल सुबह से एक भी दीया नहीं बिका है, ऐसे में हम दिवाली कैसे मनाएंगे’?

दीये खरीदने की अपील

बच्चियों की मजबूरी और मासूमियत भरा जवाब सुनकर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने तत्काल बच्चियों से उनके आधे से भी अधिक दीये खुद ही खरीद लिए.औऱ अपने साथ रहे चौकी प्रभारियों से खरीदवा लिये। औऱ खुद बच्चियों के पास खड़े हो गए और सड़क चलते लोगों से इन बच्चियों से दीये खरीदने की अपील करने लगे. नतीजा यह रहा कि देखते ही देखते चंद मिनटों में दीये बेच रही बच्चियों का सारा माल बिक गया.

बच्चियों ने सीओ औऱ चौकी प्रभारियों को बोला- ‘थैंक्स’

जिसके बाद सीओ ने अपने द्वारा खरीदे गए दीयों की दोगुनी कीमत और गिफ्ट देकर बच्चियों को उनके घर वापस भेजा. पुलिस का यह रवैया देखकर जहां बच्चियों ने सीओ के साथ चौकी प्रभारियों को ‘थैंक्स’ कहा. वहीं, इन पुलिस वाले अंकल भी मासूम बच्चियों को ‘हैप्पी दिवाली’ कहना नहीं भूले.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking