News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: डीसीएम ट्रक से हरियाणा निर्मित 253 पेटी अबैध अंग्रेजी शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 27, 2020  |  11:18 AM

1,396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: डीसीएम ट्रक से हरियाणा निर्मित 253 पेटी अबैध अंग्रेजी शराब बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद की तरयासुजान पुलिस ने बीती रात्रि राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते बिहार के तरफ जा रही एक डीसीएम ट्रक से हरियाणा निर्मित अबैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को बरामद करने में कामयाब हुई है।ट्रक में 253 पेटी अबैध शराब को तस्कर कम्बल के गाठ के बीच मे छिपा कर बिहार के तरफ लेकर जा रहे थे, लेकिन वे कुशीनगर के बिनोद कुमार सिंह की पुलिस की आँख में घुल झोंकने में नाकामयाब हुये, औऱ तरयासुजान पुलिस के गिरफ्त में आ गये।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

सनद हो की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अयोध्या प्रसाद सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूल चंद के नेतृत्व में तरया सुजान पुलिस द्वारा एक अदद ट्रक डीसीएम संख्या HR 39 E 6002 से 111 पेटी एक पेटी में 24 शीशी कुल 2664 शीशी 375 एमएल ईम्पीरियर ब्लू व 142 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 शीशी कुल 6816 शीशी 180 एमएल कुल 1226.88 लीटर मैकडाबल शराब कुल 2225.88 लीटर की अवैध हरियाणा निर्मित शराब की बरामदगी में सफलता प्राप्त की गयी है।

जरिये मुखबीर सूचना आयी की एक डीसीएम ट्रक से हरियाणा निर्मित शराब की एक खेप बिहार के तरफ जाने वाली है। अगर जल्दी किया जाय तो उसे पकड़ा जा सकता है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिहं ,चौकी प्रभारी बहादुरपुर प्रेम नरायण सिहं ,आ0नि0 अमरनाथ क्षेत्र 4 आबकारी , हे0का0 कृपाशंकर दुबे, हे0का0 उदय भान मिश्रा , का0 दिनेश चौरसिय का0 पंकज चौधरी , का0 दीन दायल गुप्ता ,का0 भीम राव ,का0 सोनू कुमार,का0 देवेन्द्र मोहन यति को साथ* लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग 28 लतवा चट्टी के पास गड़ाबन्दी बंदी कर उक्त ट्रक को दबोचने में कामयाब हुये, लेकिन ट्रक चालक,तस्कर भागने में सफल रहे।

स्मरण हो की एसएसपी विनोद कुमार सिंह के कार्यकाल के सबसे बड़ी अबैध शराब की यही पहली बरामदगी की कामयाबी तरयासुजान पुलिस द्वारा किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking