News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस ने एक अदद अबैध तमंचा के साथ दो लोगो को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 17, 2020  |  12:16 PM

1,499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस ने एक अदद अबैध तमंचा के साथ दो लोगो को दबोचा

कुशीनगर । बीती रात्रि तरयासुजान पुलिस ने दो लोगो को संधिग्ध रूप में पकड़ा, जिनके तलाशी के दौरान एक अदद अबैध तमंचा, के साथ जिंदा कारतूस,व चाकू बरामद किया गया है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में तरयासुजान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी हेतु प्रयासरत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

मुकामी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेन्द्र कुमार सिंह , चौकी प्रभारी बहादुरपुर प्रेम नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल अजय तिवारी, आरक्षी आसुतोष कुमार, दीनदयाल गुप्ता, के साथ चेकिंग कर रहे थे की राष्ट्रीय राज मार्ग 28 सलेमगढ़ चौराहे परअभियुक्तगण इसराफिल पुत्र आविद सा0 शुकुल नरहवां टोला तकिया थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज विहार, मुनाब अलि पुत्र संजय अली सा0 शुकुल नरहवां टोला तकिया थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज विहार को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक अदद तमंचा 12 बोर एक अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर व एक अदद चाकू की बरामदगी कर मु0अ0सं0 374/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम इसराफिल पुत्र आविद उपरोक्त तथा मु0अ0सं0 375/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम मुनाब अलि पुत्र संजय अली व मु0अ0सं0 376/2020 धारा 401 भादवि बनाम अभियोग पंजीकृत कर आज जेल भेज दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking