News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना किट हुई भारत में लॉन्च, जानेें कीमत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2020  |  1:37 PM

1,190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना किट हुई भारत में लॉन्च, जानेें कीमत

कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले देश में हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं. हर दिन हजारों नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं. ऐसे में कोरोना टेस्टिंग किट को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, भारत में बुधवार को दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना किट लॉन्च की गई. इस किट को आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने बनाया है. किट को कोरोश्योर (Corosure) नाम दिया गया है.

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

जानिए क्या होगी कीमत
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को ‘कोरोश्योर’ टेस्टिंग किट को लॉन्च किया. इस किट से 85 मिनट में कोरोना संक्रमण की जांच का सौ फीसदी सही रिजल्ट मिलेगा. वर्तमान समय में कोरोना टेस्टिंग के लिए सैंपलिंग की जाती है और फिर उसका रिजल्ट घंटों बाद आता है, जबकि आईआईटी दिल्ली की टीम की ओर से तैयार की गई यह किट ‘जांच-फ्री’ प्रणाली के तहत काम करती है.

आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित यह तरीका ‘प्रोब-फ्री’ है, जिससे सटीकता के साथ कोई समझौता किए बिना टेस्टिंग की लागत बेहद कम हो जाती है और 100 फीसदी सही रिजल्ट आता है. खास बात यह है कि आईआईटी दिल्ली देश का पहला ऐसा शिक्षण संस्थान है, जिसकी टेस्टिंग किट उपयोग में लाई जाएगी. कुसुम स्कूल ऑफ बॉयोलोजिकल साइंसेज की लैब में इस तकनीक को विकसित किया गया है.

क्या होता है RT पीसीआर टेस्ट

आरटी-पीसीआर में इस बात की जांच की जाती है कि वायरस मौजूद है या नहीं. इसके लिए व्यक्ति के रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट, थ्रोट स्वैब या नाक के पीछे वाले गले के हिस्से से सैंपल लिया जाता है. इसके नतीजे आने में औसतन 24 घंटे का वक्त लगता है. आरटी-पीसीआर (रियल टाइम पॉलीमर्स चेन रिएक्शन) टेस्ट होता है. हालांकि, अभी तक ऐसी जांच केवल प्रयोगशालाओं में ही की जा सकती है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking