न्यूज़ अप्डेट्स/देवरिया
सोमवार को दिन में करीब दो बजे शहर के कोऑपरेटिव चौराहे पर बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर चार बदमाशो को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए बदमाशो से पूछताछ कर रही है। इस बारे में अधिकारी कुछ बोल नही रहे हैं।
पुलिस को गोरखपुर की तरफ से एक लग्जरी कार से चार बदमाशों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर चेकिंग शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार बैतालपुर में स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश कार लेकर भागने लगे। इधर शहर के कोऑपरेटिव बैंक चौराहे पर मौजूद पुलिस टीम व एसओजी ने लग्जरी कार को रोका, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने उनका पीछा किया। इस बीच फायरिंग भी हुई। लोगो के अनुसार तीन राउंड गोली चली। फायरिंग के बीच पुलिस ने कार को घेर लिया और चालक समेत चार को हिरासत में ले लिया। प्रमुख मार्ग पर दिनदहाड़े फायरिंग होने से ऑफर तफरी मच गई तथा लोग इधर उधर भागने लगे। कार पर बिहार का नम्बर लगा है। अभी पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोल नही रहे हैं।
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…
ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को…