News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया:ईट -भाठा पर लूट कांड, दरोगा समेत चार निलंबित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 14, 2020  |  9:15 AM

1,380 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया:ईट -भाठा पर लूट कांड, दरोगा समेत चार निलंबित

देवरिया के लार क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार की रात बरडिहा गांव स्थित ईट भट्ठे पर मजदूरों से लूट-पाट की। घटना लार थाने से बमुश्किल पांच सौ मीटर दूर है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने हल्का दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

लार थाना क्षेत्र के बरडीहा के पिपरीडीह गांव के रहने वाले अखिलेश यादव उर्फ मिनकल पुत्र चन्द्रशेखर यादव का थाने से 500 मीटर की दूरी पर बरडीहा मार्ग पर ईट भट्ठा है। उस भट्ठे पर रायबरेली के रहने वाले चन्द्रभान पुत्र स्व. गोवर्धन, लक्ष्मीना देवी और पिंकी देवी मजदूरी का कार्य करती हैं। त्योहार को देखते हुए गुरुवार को मालिक ने मजदूरों को पारिश्रमिक का भुगतान किया था। मजदूर त्यौहार में शुक्रवार को अपने घर जाने वाले थे। रात में भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए। आधी रात को सात नकाबपोश बदमाशों ने भट्ठे पर पहुंच कर लूट पाट शुरू कर दी।

मजदूरों के अनुसार बदमाशों ने उनके कटरैन का फाटक खुलवा कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चन्द्रभान से साढ़े आठ हजार नगद, लक्ष्मीना का चार हजार रुपये, सोने की बाली, किल, मंगलसूत्र, पायल और दो मोबाइल और पिंकी देवी से तीन हजार रुपया, कान की बाली, नाक की कील, मंगलसूत्र, पायल और एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए। मजदूरों ने घटना की सूचना पुलिस और ईट भट्ठा मालिक को दी।
घटना की सूचना मिलते ही रात में ही स्थानीय पुलिस के साथ ही एएसपी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार भट्ठे के मजदूरों ने पहुंच कर बदमाशों की शिनाख्त भी की है। शुक्रवार को भी एएसपी लार थाने पर पहुंचे और हिरासत में लिए गए संदिग्धों के साथ ही मजदूरों से भी पूछताछ कर जानकारी ली। लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने हल्का दरोगा सुनील पटेल, कांस्टेबल अमरजीत, संतोष और राजकुमार को निलम्बित कर दिया है। पुलिस संदिग्ध बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है।

ईट भट्ठे पर लूट की घटना में मुकदमा दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।
डॉ.श्रीपति मिश्र, एसपी देवरिया

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking