News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेपाल और बिहार में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा..!!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2020  |  12:00 PM

1,062 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेपाल और बिहार में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा..!!

गंडक बैराज से 2.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. नेपाल में भारी बारिश होने की वजह से गंडक नदी समेत अन्य नदियों के जलस्तर में लगतार वृद्धि हो रही है. शनिवार को वाल्मीकि नगर गंडक बैराज से दोपहर 12 बजे के लगभग 2.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसकी वजह से आस-पास के इलाके में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है.

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

वहीं, मौसम विभाग ने भी नेपाल और पश्चिम चंपारण में अत्याधिक बारिश और वज्रपात के मद्देनजर बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि की वजह से सभी बीडीओ, सीओ और अन्य पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ तटबंधों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है.
इधर, जल संसाधन विभाग भी बांधों और तटबंधों की निगरानी में जुट गया है. पानी के दियारा के निचले इलाकों में फैलने की संभावना है. ऐसे में संभावित बाढ़ के मद्देनजर बगहा के तटबंधों की निगरानी के लिए होमगार्ड्स को लगाया गया है.

सरकारी स्तर पर निर्देश आया है कि नाव का परिचालन नहीं किया जाए, लेकिन बगहा स्थित कैलाश नगर गांव के पास के घाट पर कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी से बहती लकड़ी छानकर नाव के सहारे ला रहे हैं.

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर कहा कि नदियों का सुबह 6 बजे का जलस्तर संलग्न है. बागमती और कमला बलान खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इनके किनारे बसे लोगों से अपील है कि वे सतर्कता बरतें. आपात स्थिति में टॉल फ्री नं 1800 3456 145 पर, या ट्विटर पर #HelloWRD के साथ हमें सूचना दें.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking