News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: कन्टेनर वाहन से तस्करी कर ले जा रहे बाईस गोवंशीय पशु बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 26, 2020  |  6:08 PM

1,780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: कन्टेनर वाहन से तस्करी कर ले जा रहे बाईस गोवंशीय पशु बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार! WhatsApp
Responsive image
  • कन्टेनर वाहन से तस्करी कर ले जा रहे बाईस गोवंशीय पशु बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार
  • पटहेरवा पुलिस की कामयाबी

कुशीनगर । आज जनपद के पटहेरवा पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते बिहार को कन्टेनर ट्रक से ले जाये जा रहे बाइस राशि गो बंश को तस्करों के हाथ से मुक्त कराने में कामयाबी पायी है। वही एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जरिये मुखबीर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अतुल्य कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक गिरिधारी,कांस्टेबल, विनोद गुप्ता, सूरज गिरी महिला आरक्षी प्रीति सिंह को साथ लेकर पटहेरवा ओवर ब्रिज के पश्चिमी किनारे पर चेकिंग के दौरान एक कन्टेनर नं0-UP22 AT 4489 से गोबध हेतु जिला औरेया से बिहार की तरफ तस्करी कर ले जाये जा रहे चौदह राशि जिन्दा व आठ राशि मृत (कुल बाइस राशि) गोवंशीय पशु बरामद हुए तथा एक पशु तस्कर रियासत खाँ पुत्र मुन्ना खाँ सा0 मेवाती टोला थाना कोतवाली जनपद इटावा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 391/2020 धारा 429 भादवि व 3/5A/5B/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 में अभियोग दर्ज हुआ करते हुये अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
सनद हो की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद कनोजिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध औऱ अपराधियों पर प्रभावी अंकुश कायम करने की मुहिम की यह बरामदगी एक हिस्सा है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking