News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: फ्लिपकार्ड कम्पनी के वेण्डर को लाखों का चुना लगाने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 28, 2020  |  5:40 PM

1,963 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: फ्लिपकार्ड कम्पनी के वेण्डर को लाखों का चुना लगाने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • फ्लिपकार्ड कम्पनी के वेण्डर को लाखों का चुना लगाने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
  • पटहेरवा पुलिस औऱ साईबर टीम कुशीनगर की सँयुक्त कामयाबी

कुशीनगर। साईबर अपराध पर प्रभावी अंकुष कायम करने के क्रम में जनपद के पटहेरवा पुलिस औऱ साईबर टीम कुशीनगर की सँयुक्त प्रयास से कामयाबी हाथ आयी है। जिसमे तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार हुये है जिनके कब्जे से कीमती मोबाइल के साथ नकद रुपये भी बरामद हुये है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

बता दे की जनपद में साईबर अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के अभियान के क्रम में आज बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना पटहेरवा एंव साईबर टीम कुशीनगर की संयुक्त टीम द्वारापटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास से फ्लिपकार्ड कम्पनी के वेण्डर को लाखों का चुना लगाने वाले तीन शातिर अभियुक्तों दिनेश प्रसाद पुत्र सुबाष प्रसाद सा0 बलियवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, विवेक कुमार सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह सा0 लबनिया थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, विकाश चौरसिया पुत्र शारदा चौरसिया सा0 गुरवलिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आईफोन सहित 11 अदद मोबाईल फोन कीमत लगभग रुपये 1,50,000 की बरामदगी की गयी है। पूछ-ताछ में यह जानकारी सामने आई की अभियुक्त उपरोक्तगण द्वारा फ्लिपकार्ड कम्पनी पर आँनलाइन बुक हुए सामानों की डिलीवरी ग्राहकों को न करके अन्य व्यक्तियों को बेचकर पैसों को आपस में बांट लेते थे और फ्लिपकार्ड कम्पनी के पोर्टल पर उक्त सामानों की डिलीवरी संबन्धित ग्राहकों को ही प्रदर्शित करते थे। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-394/20 धारा 379/406 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह टीम दिलवाई सफलता

प्रभारी निरीक्षक अतुल्य कुमार पाण्डेय थाना पटहेरवा , प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह साईबर सेल कुशीनगर ,उ0नि0 , गिरधारी यादव थाना पटहेरवा,उ0नि0 राजेश कुमार यादव, का0 विजय कुमार चौधरी-साईबर सेल, का0 अनिल कुमार साईबर सेल , का0 श्रवण कुमार यादव , का0 अखिलेश्वर सिंह , का0 दिनेश यादव, म0का0 बिन्दू यादव।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking