News Addaa WhatsApp Group Join करें

पति चीन सीमा पर तैनात,गांव में पत्नी बेटी से छेड़छाड़ मदद के नाम पर पुलिस मांग रही दावत देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 3, 2020  |  1:10 AM

1,663 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पति चीन सीमा पर तैनात,गांव में पत्नी बेटी से छेड़छाड़ मदद के नाम पर पुलिस मांग रही दावत देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र का मामला

देवरिया :- पति चीन बॉर्डर पर तैनात, गांव में पत्नी और बेटी से छेड़छाड़ मदद के नाम पर पुलिस मांग रही दावत

आपके लिए और..- कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी...

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाने में प्रभारी रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव की मां-बेटी के साथ की गई करतूत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि लार क्षेत्र में एक नया मामला सामने आया है। मां-बेटी ने गुरुवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने सोमवार को थाना प्रभारी, हलका इंचार्ज और सभी सिपाहियों को तलब किया है।

लार थानाक्षेत्र के रहने वाले एक शख्स सेना में जवान हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती चीन बॉर्डर पर लद्दाख में है। पत्नी और दो बेटियां गांव से बाहर मकान बनवाकर रहती हैं। महिला का कहना है कि दूसरे गांव के एक जाति विशेष के लोग यहां जानवर चराने के लिए आते हैं। बेटियों और मुझसे छेड़खानी करते हैं।
विरोध करने पर मकान पर ईंट और पत्थर चलाते हैं। पांच जून को उन लोगों ने मेरी और बेटी की पिटाई की थी। इस मामले में लार पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनका मन और बढ़ गया।

गुरुवार को मां-बेटी एसपी कार्यालय पहुंचीं और एसपी से पूरी बात बताई। दोनों ने बताया कि एक सिपाही आया और कहा कि मदद तभी करेंगे जब यहां दावत दोगी। महिला का कहना है कि जब मेरे घर कोई पुरुष सदस्य नहीं है तो उनको कैसे दावत खिलाएंगे।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लार थाना प्रभारी, हलका दरोगा और उस हलके के सभी सिपाहियों को तलब किया है। माना जा रहा है कि इस मामले में भी कुछ लोगों पर कार्रवाई तय है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आपके लिए और..- कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking