पत्रकारों के साथ लगातार घट रही घटनाएं काफी चिंता का विषय: बृजबिहारी त्रिपाठी
कुशीनगर | पत्रकारों के साथ लगातार घट रही घटनाएं काफी चिंता का विषय है। पत्रकारों की चाहे जो कटेगरी हो उसकी बात नहीं लेकिन पंजीकृत संस्थाओं के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के वह लोग जो बिना वेतन, बिना फंड, बिना बीमा अपनी सेवाएं दे रहे है। उनके हित को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
उक्त बातें पत्रकार, सामाजिक चिंतक व समालोचक बृज बिहारी त्रिपाठी ने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैठक के बाद बातचीत के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई कहने वाले पत्रकार उन लोगों के निशान बन रहे हैं जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे है। ऐसी परिस्थिति में कलम के सिपाहियों की स्वतंत्रता खत्म होने से लोक हित के लिए काफी संकट उत्पन्न हो गया है। आगे कहा कि हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग है कि जिस जनता के हित में जनादेश मिला है और जिस लोकतंत्र को आईने में संवारने की जिम्मेदारी एक उस व्यक्ति की है जिससे हर कोई उम्मीद रखता है लेकिन वह असुरक्षित है। उसके हक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू की जाए
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…
खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…