News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: पत्रकारों से बदसूलकी मामले में अखिलेश के साथ बीस पर अभियोग दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 13, 2021  |  5:32 PM

988 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पत्रकारों से बदसूलकी मामले में अखिलेश के साथ बीस पर अभियोग दर्ज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुरादाबाद में हुई प्रेस कांफ्रेंस में गुरूवार को जमकर बवाल हुआ। जिसमें कई पत्रकारों को चोटें भी आई हैं। ऐसे में मुरादाबाद में पत्रकार मारपीट मामले में अखिलेश यादव पर IPC धारा 147, 342, 323 के तहत एफआईआर दर्ज़ की है। इतना ही नहीं अखिलेश सहित 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

गौरतलब है कि अखिलेश यादव रामपुर से 12 मार्च को हुई समाजवादी पार्टी (सपा) की साइकिल यात्रा के बारे में जानकारी देने मुरादाबाद आए थे। यहां उन्होंने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कुछ पत्रकारों के साथ हाथापाई कर दी। हर के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के साथ मौजूद बाउंसरों ने हाथापाई की जिसमें सात 8 पत्रकार चोटिल हो गए।

पत्रकारों का आरोप है कि घटना पर विरोध जताने पर उन पर बिका हुआ होने की तोहमत जड़ी गयी। पत्रकार संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए इसे प्रेस की आजादी का गला घोंटने वाला कृत्य करार दिया। बाउंसर की धक्का मुक्की में एक न्यूज चैनल के पत्रकार के पैर में चोट आयी जिन्हे प्लास्टर चढाया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking