Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें• चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल उड़ाया, महिला का पर्स भी किया था पार; जीआरपी ने दबोचा• सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स
Advertisement

पालघर :- कोरोना को ‘भूत-प्रेत’ का साया बताकर इलाज करनेवाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 25 लोगों पर जुर्माना

न्यूज अड्डा डेस्क
May 16, 2021, 11:32 AM IST • अब तक 1.7K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पालघर (Palghar) जिले में पुलिस ने एक मकान में छापा मारने के बाद एक ‘तांत्रिक’ और उसके एक और साथी को गिरफ्तार किया. ढोंगी तांत्रिक कोरोना मरीजों (Corona Patients) को ठीक करने के दावा करता था और लोगों से काफी पैसे भी ठगता था. जांच में पता चला है कि ढोंगी बाबा कोरोना को भूत-प्रेत का साया बताता था और लोगों को कोरोन के पॉजिटिव मरीजों को निगेटिव करने का दावा कर था. भोलभाले लोग जल्‍द से जल्‍द ठीक होने की आस में बड़ी संख्या में उसके पास आया करते थे.

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक विक्रमगढ़ तहसील के सकतोर गांव में स्थित एक मकान पर शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने छापा मारा. इस दौराना मकान में 25 से ज्‍यादा लोग मौजूद थे और किसी ने भी मास्क नहीं पहना था. पुलिस ने इन लोगों से 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला है. एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर जिला ग्रामीण पुलिस ने मकान पर छापा मारा और पाया कि वहां कुछ अंधविश्वासी गतिविधियां चल रही थीं. घटनास्थल पर महिलाओं समेत करीब 50 लोग एकत्रित थे.

Advertisement

छापे के दौरान कई लोग भाग गए लेकिन पुलिस ने ‘तांत्रिक’ और मकान के मालिक समेत 27 लोगों को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि तांत्रिक को जब पुलिस पकड़ने गई तो उसने कई तरह के नाटक शुरू कर दिए. तांत्रिक ने दिखाया कि उसके ऊपर भूत का साया है और उसे कोई भी न छुए लेकिन पुलिस के सामने उसकी नौटंकी ज्‍यादा देर नहीं चल सकी.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi