News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर पुलिस●नये साल में हवालात की हवा नही खानी है तो हो जाये सावधान.!

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 30, 2021  |  8:44 PM

1,637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर पुलिस●नये साल में हवालात की हवा नही खानी है तो हो जाये सावधान.!

पालघर.। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बरती जा रही सावधानी के बीच नये वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक के बाद जिले में किसी भी तरह की लापरवाही को लेकर प्रशासन पुरी तरह सजगता से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में नये वर्ष की स्वागत को लेकर होने वाले जश्न एवं भीड़भाड़ के साथ सार्वजनिक कार्यकर्मों को लेकर महाराष्ट्र शासन की ओर से जारी दिशानिर्देश को मुक्कमल इंताजामात को लेकर पालघर पुलिस बेहद मुस्तैद हो गयी है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित


जिला पुलिस मुख्यालय से आ रही जानकारी के तहद लगभग 85 किमी समुंद्री किनारों से लगा पालघर जिले में नव वर्ष पर हर परिस्थिति से निपटने के लिए 85 ठिकानों पर नाकाबंदी व फिक्स प्वाइंट्स बनाई गयी है। सभी थानों में होटल,लाँजो, सभागृह, पर्यटन स्थलों के साथ अवैध दारु
,मादक पदार्थों विक्रेताओं ,गुटखा कारोबारियों पर पुलिस गस्ती दल द्वारा नजर रखी जा रही है।


पालघर पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे समेत अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़ व 4 उप पुलिस अधिक्षक,43 पुलिस अधिकारी व 543 पुलिस कर्मी बंदोबस्त पर पुरी तरह तल्लीन रहेंगे।
जिले में नव वर्ष के स्वागत समारोह में 5 लोगों से ज्यादा एक साथ एकत्रित रहने पर शासन के निर्देशानुसार कारवाई की जा सकती है। पुलिस प्रशासन ने अनावश्यक घरों से बाहर सार्वजनिक स्थानों,धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों,समुंद्री किनारों, पर्यटन स्थलों पर निकलने से परहेज और आतिशबाजी,ध्वनि प्रदूषण नही करने का आग्रह किया है।
पालघर पुलिस ने आखिर में आगाह किया है कि नये साल के पहले दिन हवालात की हवा न खानी पड़े इसके लिए सजगतापूर्वक नये वर्ष का सुगमतापूर्वक परिवार संग स्वागतम हंसी खुशी से करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking