News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना तुर्कपट्टी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2022  |  5:41 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना तुर्कपट्टी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल द्वारा थाना तुर्कपट्टी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा -निर्देश दिया गया lथाने के  निरिक्षण के दौरान अधीक्षक ने  थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों,अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया  तथा उक्त अभिलेखों को सुव्यवस्थित  करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया तथा  जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया एवं स्वयं प्रभारी निरीक्षक को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया l इसके अलावा  महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण,बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं का  समाधान,मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर सु व्यवस्थित रखना व   लावारिश वाहन/माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने, सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने, प्रशिक्षु उ0नि0, रि0 महिला/पुरुष आरक्षियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार व्यवहारिक प्रशिक्षण कराये जाने हेतु निर्देश,थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक से अधिक कार्य कराने हेतु निर्देश एवं  थाना परिसर एवं थाना कार्यालय को  साफ-सफाई  बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया l इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना तुर्कपट्टी सहित सभी उप निरीक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे l

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking